गीता जयंती महोत्सव 1 दिसम्बर को, शोभायात्रा में हजारों बच्चे करेंगे गीता श्लोक वाचन
मुरलीमनोहर धोरे पर होगा सामूहिक गीता पाठ का आयोजन
बीकानेर। आगामी 1 दिसम्बर 2025 को मुरलीमनोहर धोरा में गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। मुरलीमनोहर धोरा से श्री श्यामसुंदरदास जी महाराज ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे गंगाशहर तेरापंथ भवन से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो महावीर चौक, गंगाशहर बाजार होते हुए भीनासर मुरलीमनोहर मैदान तक जाएगी। इस शोभायात्रा में करीब 2000 विद्यार्थी शामिल होंगे जिन्होंने गीता पाठ का अध्ययन किया है और उन्हें गीता श्लोक कंठस्थ हैं। इसमें साधक संजीवनी, तत्व विवेचनि, भगवान विष्णु आदि के रथ रहेंगे और बच्चों की तीन टोली रहेगी। शोभायात्रा में बच्चे गीताजी के संस्कृत में श्लोकों का उच्चारण करते हुए चलेंगे एवं उनको सिखाने वाले शिक्षक, गीता अध्यापक भी साथ में रहेंगे। बच्चों ने जो गीता ज्ञान प्राप्त किया है, शोभायात्रा के माध्यम से वह संस्कृत में श्लोकों को बोलकर बताएँगे। लगभग 11:15 बजे तक मुरलीमनोहर धोरा पर पर गीता के सामूहिक पाठ का आयोजन होगा। इस दौरान हजारों लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे। इस दौरान वृंदावन से नवलरामजी महाराज, जोधपुर से नारायणजी महाराज, मुरलीमनोहर धोरा से किशनजी महाराज व संत-महात्माओं द्वारा श्रीमद्भागवत गीता पर व्याख्यान का आयोजन होगा। प्रवचन, भजन व गीता आरती की जाएगी। शनिवार को उक्त कार्यक्रम से संबंधित तैयारी बैठक रखी गई जिसमें श्री किशन जी महाराज, श्री श्यामसुन्दर जी महाराज, नर्सिंगदास मीमानी, शिव गहलोत, कैलाश सोलंकी आदि शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन