गौरव गोविल ने संभाला बीकानेर डीआरएम का पदभार
बीकानेर समाचार मोहम्मद अली पठान बीकानेर 30/7/2025उ त्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में गौरव गोविल ने बुधवार 30 जुलाई 25 को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने डॉ. आशीष कुमार के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभाली है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात गौरव गोविल ने मंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और बीकानेर मंडल की कार्य प्रणाली एवं प्राथमिकताओं की जानकारी ली। गोविल ने कहा कि मंडल के समग्र विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने गौरवगोविल का स्वागत किया और मंडल के प्रमुख कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया।
गौरव गोविल अनुभवी रेल अधिकारी हैं और भारतीय रेलवे में ‘इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशनÓ सिकंदराबाद में सीनियर प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन