ट्रेन में गैस सिलेंडर फटने से 10 की मौत, 25 घायल
तमिलनाडु में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी देते हुए मदुरै में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 5.15 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस दौरान ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में गैस सिलेंडर फटने से यह आग लगी है।

रेलवे के अनुसार कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुस गये थे। रेलवे ने मरने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। मदुरै जंक्शन आग को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 9360552608 और 8015681915 जारी किए गए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए