दो लग्जरी कार में मिला 1.83 करोड़ का गांजा
जयपुर। जयपुर क्राइम ब्रांच ने रविवार रात भीलवाड़ा में कार्रवाई कर 1.83 करोड़ का गांजा पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने पांच तस्करों को अरेस्ट किया है। जो 1500 किलोमीटर दूर उड़ीसा से दो लग्जरी कारों में गांजा तस्करी कर राजस्थान लाए थे। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। गांजा तस्करी में आरोपी संजय पुत्र सुखलाल जाट निवासी गंगापुर भीलवाड़ा, शिव लाल पुत्र डाल चंद निवासी कुवारिया राजसमंद, लोकेश पुत्र जयसिंह जाट निवासी रायपुर भीलवाड़ा, राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र गोपी लाल जाट निवासी रायपुर भीलवाड़ा और निर्मल पुत्र प्रेम चन्द आचार्य निवासी भीलवाड़ा को अरेस्ट किया गया है। जयपुर टीम को सूचना मिली कि लग्जरी कारों में उच्च क्वालिटी गांजे की तस्करी कर भीलवाड़ा लाया जा रहा है।

गांजा तस्करी की सूचना पर एडि. एसपी नरोत्तम वर्मा के सुपरविजन में रामसिंह नाथावत की टीम ने भीलवाड़ा के गंगापुर में कार्रवाई की। घेराबंदी कर संदिग्ध दोनों लग्जरी कार को पकड़ा गया। तलाशी में दोनों कारों में छिपाकर लाया गांजा मिला। क्राइम ब्रांच ने कार सवार पांचों तस्करों को अरेस्ट किया। दोनों लग्जरी कार और उसमें मिला 182 ्यत्र गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में सामने आया है कि वह उड़ीसा से उच्च क्ववालिटी गांज की तस्करी कर राजस्थान लाए थे। उसके बाद भीलवाड़ा से गांज की सप्लाई होनी थी। पकड़े गए गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 83 लाख रुपए है। क्राइम ब्रांच पूछताछ कर गांजा तस्करी की खरीद-फरोख्त से जुड़े बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए