गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में अरेस्ट
गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल की अमेरिका में गिरफ्तारी की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया में उसे अरेस्ट किया गया है। अनमोल पर सलमान खान के घर फायरिंग कराने का आरोप है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी अनमोल का नाम आया था। दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने दो हफ्ते पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अनमोल ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।

इसके साथ ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। एजेंसी ने अनमोल के खिलाफ 2022 में दर्ज 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल की है। अनमोल का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। साल 2012 में दर्ज हुआ था अनमोल पर पहला मामला लॉरेंस गैंग में भाणु के नाम से पहचाने जाने वाले अनमोल पर साल 2012 में पहली बार पंजाब के अबोहर में हमले, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
साल 2015 आते-आते अनमोल पर पंजाब में 6 से ज्यादा मामले दर्ज हो गए थे। इस वक्त अनमोल पर पूरे देश में 22 मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, टारगेट किलिंग, फिरौती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराएं लगी हुई हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए