गंगाशहर : ज्वैलर्स से मांगी तीन करोड़ की फिरौती
घर में धमकी भरा लिफाफा फेंक गया अज्ञात व्यक्ति
बीकानेर। गंगाशहर में एक ज्वैलर्स से तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। गंगाशहर थाने से मिली जानकारी के अनुसार करनाणी मोहल्ला निवासी जयकिशन सोनी पुत्र जेठमल सोनी के घर कोई अज्ञात व्यक्ति लिफाफे में पत्र फैंक गया। इस पत्र में जयकिशन को धमकी दी गई कि वो तीन करोड़ रुपए की फिरौती दें अन्यथा उसके साथ कुछ बुरा होगा। इस धमकी भरे पत्र के बारे में गंगाशहर पुलिस को सूचना दी गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। अब तक की सूचना में किसी बड़े गैंग या गैंगस्टर का नाम सामने नहीं आया है। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक सुरेश भादू ने बताया कि पत्र को कब्जे में ले लिया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन