गंगाशहर : पार्षद सोखल की गिरफ्तारी पर थाने का किया घेराव
बीकानेर। गोचर में भूमि लगे पिल्लर व तारबंदी को हटाने की बात को लेकर गंगाशहर पुलिस द्वारा पार्षद बजरंग सोखल, महिपाल, विशाल गहलोत, रमेश जाट व अन्यों को गिरफ्तार किया गया। गंगाशहर थाने से मिली जानकारी के अनुसार तारबंदी व पिल्लर हटाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई थी जिसे आपसी सहमति से सुलझाने की बात भी हुई है। इधर पार्षद बजरंग सोखल ने बताया कि भीनासर गोचर भूमि में अवैध रूप से हो रहे कब्जे का क्षेत्र में विरोध है। इस दौरान वार्ड वासियों द्वारा थाने का घेराव किया गया। सोखल ने बताया कि अब सोमवार शाम को इस संबंध में एक मीटिंग आयोजित की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन