गंगाशहर थाने की कार्रवाई : 7 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, तस्कर को दबोचा
बीकानेर। गंगाशहर थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को धर दबोचा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 किलो 360 ग्राम गांजा पकड़ा है। कार्यवाहक थानाधिकारी मोनिका की अगुवाई में उदयरामसर रोड़ गणेश धोरे के पास से मोटरसाइकिल पर कट्टा ले जा रहे 26 वर्षीय मोहम्मद रमजान पुत्र छोटू खां पिंजारा को रोककर पूछताछ की और कट्टे में क्या समान है की जानकारी हासिल करनी चाही तो संतोषजनक जबाब नहीं मिला। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण जांगिड़ को दी है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। जांच अधिकारी ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी पर तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया था व किसे सप्लाई करने वाला था,यह अनुसंधान में पता चलेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल रघुवीरदान, कांस्टेबल मुखराम, कांस्टेबल नितेश व कांस्टेबल रमेश शामिल थे। कार्रवाई में कांस्टेबल मुखराम की विशेष भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन