गंगाशहर पुलिस की कार्रवाई : मंगलम सिटी के फ्लैट में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार
बीकानेर। मंगलम सिटी के फ़्लैट नंबर 742 में जुआ खेल रहे 6 जनों को गंगाशहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश की जोड़ी और 43 हजार रुपए भी जब्त किए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात्रि ज़रिये मुखबिर सूचना मिली कि मंगलम सिटी में फ़्लैट नंबर 742 में कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर ताशपत्ती खेल रहे हैं।जिस पर एसआई मोनिका के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। मौक़े से छह जनों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते पकड़ा गया। आरोपियों के क़ब्ज़े से 43000 रुपया व एक जुआरी ओमप्रकाश लखारा के क़ब्ज़े से 71 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई। जिस पर ओमप्रकाश लखारा व अन्य पांच के विरुद्ध संगठित अपराध के तहत जुआ खेलने पर मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी ओमप्रकाश लखारा के क़ब्ज़ा से अफ़ीम बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ़्तार किया गया। गौरतलब है कि दीपावली के त्योहार के मद्देनजऱ विशेष टीमों का गठन कर जुआरियों पर बीएनएस के नवीनतम प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन