गैगस्टर गोदारा के घर फिर पहुंची एनआईए टीम
बीकानेर। गैंगस्टर रोहित गोदारा पर एनआईए का शिकंजा कसता जा रहा है। एनआईऐ की टीम ने एक महीने में दूसरी बार लूणकरनसर के कर्पूरीसर स्थित रोहित गोदारा के घर पहुंची है, जहां उसके मां-बाप से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने के मामले में सख्ती के साथ छानबीन हो रही है। जानकारी के अनुसार एनआईऐ की टीम शनिवार को बीकानेर पहुंची है। ये टीम लूणकरनसर के कर्पूरीसर में एक बीएचएम स्थित रोहित के घर सुबह सवेरे ही पहुंच गई।

रोहित के घर पर उस समय उसके मां-बाप के अलावा कुछ और रिश्तेदार थे। सभी को वहीं रोककर पूछताछ की गई।रोहित के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला एनआईए ने दर्ज किया था। इस फर्जी पासपोर्ट के मामले में कुछ पुख्ता जानकारी पुलिस और एनआईए के हाथ लगी हैं जिसके बाद एनआईए की टीम ने रोहित गोदारा के परिजनों को नोटिस देते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में उसका कोई फोन या उसके बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी हो तो इसकी सूचना पहले थाने में देनी होगी । । गैंगस्टर रोहित गोदारा पर हत्या, लूट, फिरौती जैसे कई मामले में बीकानेर में दर्ज है, वहीं राज्य के कई अन्य थानों में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज है। पुलिस रोहित गोदारा की सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन