गंगाशहर पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियार बरामद एक गिरफ्तार
बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान हैड पोस्ट ऑफिस के पीछे, कोटगेट थाना क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय नीरज सक्सेना पुत्र देवकिशन के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल व मैगजीन मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले आरोपी को नयाशहर पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में भी गिरफ्तार किया था।आरोपी पेशे से एम आर बताया जा रहा है। बीती रात करीब साढ़े बारह बजे सीओ पार्थ शर्मा व थानाधिकारी रमेश सर्वटा के निर्देशानुसार भीनासर चुंगी पर नाकाबंदी कर रहे एएसआई ताराचंद मीणा मय टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी उदयरामसर की तरफ से पैदल आ रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल और कारतूस मुक्ताप्रसाद निवासी भूपेन्द्र से खरीदे थे। वह किस इरादे से पिस्टल लेकर उदयरामसर गया, उसका आगे क्या इरादा था, इस बारे में अभी तहकीकात चल रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। कार्रवाई करने वाली एएसआई ताराचंद मय टीम में कांस्टेबल मुखराम, रघुवीर व गौरव शामिल थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की पहले से ही आरोपी पर नजऱ थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए