गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल एवं सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर द्वारा नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर किया आयोजित, सैकड़ों जनों को मिला लाभ
बीकानेर। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल एवं सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में हड्डी की गुणवत्ता जांच का नि:शुल्क शिविर 6 दिसम्बर 2025, शनिवार को किया गया। तेरापंथ महिला मंडल भवन गंगाशहर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कोषाध्यक्ष ममता रांका एवं बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ रहीं। शिविर का उद्देश्य लोगों को हड्डी की गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना और उनकी जांच करना रहा। कोषाध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर हमेशा आध्यात्मिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहा है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य सुप्रिया राखेचा ने बताया कि सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर के संचालक संजय चोपड़ा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 130 से अधिक जनों की जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी मंजू आंचलिया एवं सह प्रभारी पिंकी चोपड़ा द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष मीनाक्षी आंचलिया ने आभार व्यक्त किया। शिविर में सेवाएं प्रदान कर रहे फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. निमित्त सक्सेना एवं आराधना शर्मा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. निमित्त सक्सेना ने बताया कि संतुलित भोजन एवं नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की पूर्ति एवं नियमित व्यायाम ही बेहतर उपाय है। शिविर में बीएमडी मशीन द्वारा हड्डियों की जांच होगी जिससे हड्डियों की मजबूती की जानकारी तुरंत प्राप्त हो जाती है। इसके अलावा यूरिक एसिड, बीपी आदि की जांचें की गई। शिविर में मैक्ल्यौड्स फार्मा की ओर से दिनेश शर्मा, बलविन्दर सिंह व सिद्धार्थ फिजियो थेरेपी के रमेश शर्मा, आराधना शर्मा, मोनिका कुमावत व महावीर कुमावत ने सेवाएं दी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन