खाद्य सुरक्षा दल की कार्यवाही : 1920 लीटर बाबा घी सीज
बीकानेर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियानÓ के तहत नोखा में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानु प्रताप सिंह ने नोखा में कारवाई के दौरान घी, तेल आदि के नमूने लिए। कार्यवाही में मैसर्स योगेश एंटरप्राइजेज पर घी बाबा ब्रांड का नमूना लिया जाकर 1916 लीटर घी को सीज किया गया। मौके पर साफ सफाई रखने के निर्देश प्रदान किया गए। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कारवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन