पोस्टऑफिस से रोशनी घर तक हटाए अतिक्रमण
बीकानेर। पिछले काफी लंबे से शहर में अतिक्रमण को लेकर शिकायत हो रही थी। इस पर निगम ने मंगलवार को तीन बजे अचानक पुलिस व आरएएसी जवानों का भारी जाब्त पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचा और चौकी खोखे आदि सडक़ पर थे उनको हटाने का कार्य शुरु कर दिया। प्रशासन ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से आमजन से अपील कर रहे है अपने घरों के आगे अनावश्यक चौकी या अन्य किसी भी तरह का अतिक्रमण न करे व सडक़ के किनारे सब्जी के ठेले, पिचके पापड़ी के गाड़े व चाय पानी के खोखे सबको हटाने के लिए चेतावनी दी जा रही थी लेकिन ये नहीं माने इस पर निगम प्रशासन अचानक भारी पुलिस जाब्ता लेकर इस इलाके में पहुंचा और पोस्ट ऑफिर से लेकर रोशनी घर तक सभी अतिक्रमणों को हटाने का कार्य किया है। निगम प्रशासन ने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी शुरु रहेगी उन्होंने बताया कि शहर की 55 जगह ऐसी है जिन्होंने सडक़ पर कब्जा कर रखा है उनको तुरंत हटाया जायेगा।
मौके पर निगम उपायुक्त यशपाल आहुजा, ने बताया कि ये कार्यक्रम निगम व बीडीए के संयुक्त तत्वावधान में की गई है। मौके पर निगम सचिव सुमन राठौड़, प्रदीप चारण, कालराज मीणा सिह तीन चार थानों के एसएचओ व भारी पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहे। अगर कोई भी सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन