नि:शुल्क नेत्र जांच व इलाज शिविर 15 नवम्बर को
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन, बीकानेर एवं आचार्य श्री नानेश रोटरी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवम्बर 2025, शनिवार को नि:शुल्क नेत्र जांच व इलाज शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जीतो कोषाध्यक्ष महेन्द्र सुराना ने बताया कि कोलायत में रेलवे स्टेशन के सामने डागा गेस्ट हाउस में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक यह शिविर आयोजित किया जाएगा। राज देवी जयचंदलाल डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से इस शिविर में डॉ. आशीष जोशी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। अध्यक्ष जयचन्दलाल डागा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को नेत्र जांच शिविर का विशेष लाभ मिले इसलिए कोलायत गांव में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष महेन्द्र सुराना ने बताया कि आंखों की जांच शिविर में की जाएगी तथा इलाज बीकानेर में नोखा रोड स्थित आचार्य श्री नानेश रोटरी आई हॉस्पिटल में किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन