नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर आयोजित, कन्हैयालाल बोथरा ने किया शुभारम्भ
बीकानेर। गंगाशहर स्थित सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर में हर माह के प्रथम शनिवार को हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। बीकानेर के जाने-माने फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. निमित सक्सेना ने बताया कि अगस्त माह के प्रथम शनिवार को शिविर का उद्घाटन समाजसेवी कन्हैयालाल बोथरा द्वारा किया गया। बोथरा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करता यह नि:शुल्क शिविर सैकड़ों लोगों को चिकित्सा लाभ प्रदान करता है। समाजसेवी संजय चौपड़ा द्वारा हर माह आयोजित इस नि:शुल्क शिविर में बीएमडी मशीन द्वारा हड्डियों की जांच की जाती है। इस जांच से हड्डियों की मजबूती की जानकारी तुरन्त प्राप्त हो जाती है। इसके अलावा कई आवश्यक जांचें शिविर में नि:शुल्क की जाती है जिसका प्रत्यक्ष लाभ जरुरतमंदों को मिलता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन