सड़क हादसे में चार की मौत
बीकानेर। बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 बाइक पर जा रहे 4 युवकों को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में चारों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर फरार हो गया। चारों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। मामला नाल थाना इलाके का एनएच-11 (जैसलमेर रोड) पर शनिवार देर रात 2 बजे का है। नाल एसएचओ विकास विश्नोई ने बताया- हादसे में नाल बड़ी निवासी ओमप्रकाश (29) पुत्र गंगाराम, राहुल (25) पुत्र चोरूराम, कोजुराम उर्फ श्यामलाल (18) पुत्र बिरजूराम और गोरधन (30) पुत्र चोरु राम की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम करवाकर चारों के शव परिजन को सौंप दिए। स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
एसएचओ ने बताया- चारों किसी शादी समारोह से काम करके लौट रहे थे। इस दौरान अपने घर नाल गांव जाते हुए स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने क्कक्चरू हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में स्कॉर्पियो और दोनों बाइक बुरी तरह डैमेज हो गईं। यहां तक कि स्कॉर्पियो के पहिए तक निकल गए।
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल भी पहुंचे। वहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों से मुलाकात की। चारों का रविवार दोपहर नाल गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन