पंजाब के पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारी
पटियाला/चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अमर सिंह चहल ने घर में खुद को गोली मार ली। उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में मारी। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व IPS अधिकारी चहल ने गोली मारने से पहले 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र है। उन्होंने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे। चहल ने आगे लिखा कि परिवार को सुरक्षा दी जाए। उन्होंने पंजाब पुलिस केDGP गौरव यादव से SIT या CBI से मामले की जांच करवाने की मांग की है। ये सुसाइड नोट उन्होंने अपने दोस्तों को भी भेजा। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त उनका बेटा घर पर ही मौजूद था। अमर सिंह चहल ढ्ढत्र पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। पटियाला के स्स्क्क वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन