वन विभाग की कार्रवाई : अवैध लकड़ी सहित ट्रेक्टर ट्रोला जब्त
बीकानेर। क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं क्षेत्र प्रबंधन इकाई -यूनिट द्वितीय 750 आरडी के दल द्वारा सोमवार को इंदिरा गांधी नहरी क्षेत्र में लकड़ी की अवैध कटाई कर परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रोला जब्त कर लाखों रुपए कीमत की शीशम लकड़ी बरामद की गई ।

डीएफओ मदन सिंह चारण के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा 771 आर डी क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। डीएफओ मदन सिंह ने बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर विभाग की टीम ने तुरंत प्रभाव से 771 आर डी में मौके पर पहुंचकर अवैध कटाई कर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रोले को जब्त किया और बाबूलाल नायक नामक एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। डीएफओ ने बताया कि जब्त किए गए ट्रोले से लाखों रुपए की कीमत की शीशम की लकड़ी बरामद की गई है। विभाग द्वारा इस संबंध में निरन्तर मुस्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन