विदेशी मुद्रा भंडार 622.5 अरब डॉलर पार, पीएम मोदी सरकार ने तोड़ा रिकार्ड
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.74 अरब डॉलर बढ़कर 622.5 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण में बढ़ोतरी होने से दो फरवरी को इसने अपना उच्चतम स्तर छुआ है। इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.7 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार 02 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 551.3 अरब डॉलर पर पहुंच गयी।
इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 60.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 48.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार यानी एसडीआर में 5.8 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। हालांकि इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.9 अरब डॉलर पर स्थिर रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए