बीकानेर में जबरन करवा रहे देह व्यापार, पुलिस ने 8 युवतियों करवाया आजाद
बीकानेर। पुलिस ने बीकानेर में बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही आरोपियों से 8 युवतियों को भी आजाद करवाया है। युवतियों का आरोप है कि उन्हें यहां जबरन लाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। मामला बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके का है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि एक लॉज में देशी-विदेशी लड़कियों को बंद कर उनसे जबरदस्त देहव्यापार कराने की शिकायत मिली थी। सूचना सही पाई गई तो यहां दबिश दी गई। यहां एक कमरे में बंद 8 युवतियां मिली। इनमें से दो लड़कियां थाइलैंड की और 6 लड़कियां देश में ही अलग-अलग राज्यों से लाई गई थी। पुलिस के पहुंचते ही इन्होंने अपना दुख बताना शुरू कर दिया।
यहां कैद युवतियों ने पुलिस से कहा कि उन्हें जबरन यहां लाकर रखा गया है। और देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। थानाधिकारी पचार के मुताबिक सभी लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है। मुख्य आरोपी सीकर निवासी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा एक आरोपी कैलाश सहित चार को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन