अवैध शराब बेचने से मना किया तो कर दिया जानलेवा हमला
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय भवानी सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वार्ड नंबर 71 में शराब का ठेका है।
यहां प्रतिदिन रात को आठ बजे बाद अनैतिक तरीके से शराब की बिक्री की जाती है। मैं रोज उन्हें ऐसा करने से मना करता रहा। इस बीच पांच फरवरी को मैंने उन्हें दुबारा मना किया तो ठेके के अंदर मौजूद यासिन खान व आठ-दस अन्य जनों ने मेरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे सिर पर चोटें आ गई। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई भवानी दान को सौंपी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन