विश्व कल्याण व शांति की कामना के साथ दो दिवसीय पाठात्मक भैरव महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति
भज भज भूतेशं प्रकट महेशं भैरव वेशं कष्ट हरं… से गूंजा प्रांगण
108 पंडितों ने 16 घंटों में 11 हजार भैरव पाठ का किया वाचन
बीकानेर। भज भज भूतेशं प्रकट महेशं भैरव वेशं कष्ट हरं… श्री बटुक भैरवनाथ स्तुति सहित भैरव मंत्रों से दो दिवसीय पाठात्मक भैरव महायज्ञ की सोमवार को पूर्णाहुति की गई। साधना केन्द्र वृंदावन धाम के तत्वावधान में भैरव बाबा साधना केन्द्र वृंदावन के अमरानंद महाराज व साधना केन्द्र वृंदावन के पीठाधीश मृत्युंजय गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में एवं यज्ञाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में आयोजित इस पाठात्मक भैरव महायज्ञ की विश्व कल्याण एवं शांति की कामना के साथ पूर्णाहुति की गई।
पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि जवाहरनगर स्थित रंगोलाई भवन रामेश्वरम महादेव मंदिर में रविवार व सोमवार को सुबह 11 से शाम 7 बजे तक यानि दो दिन में 16 घंटों तक 108 ब्राह्मणों ने भैरव पाठ किए। रुद्राष्टाध्यायी एवं बटुक भैरव स्तोत्र द्वारा तेल से भैरवनाथ बाबा का अभिषेक किया तथा शाम को दीपदान एवं महाआरती का आयोजन हुआ। आयोजन में पं. मुरलीधर पुरोहित, पं. विमल किराड़ू, पं. उमेश किराड़ू, पं. देवकीनंदन व्यास, मदनगोपाल व्यास, पं. आशाराम किराड़ू, पं. मदनमोहन व्यास, पं. मिलन पुरोहित, पं. हिमांशु किराड़ू, पं. कवि किराड़ू, पं. मदन छंगाणी, पं. गोपाल पुरोहित, पं. आनन्द पुरोहित, पं. अशोक किराड़ू, पं. भवानीशंकर व्यास की सहभागिता रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन