निजी कॉलोनीवासियों के लिए जरूरी खबर… नहीं मिल रही आधारभूत सुविधाएं तो इस नम्बर पर करें कॉल
बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि निजी कॉलोनाइजर अपनी कॉलोनियों में सड़क, पानी, बिजली, सीवरेज जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। निजी कॉलोनियों में ये सुविधाएं विकसित नहीं होने की स्थिति में यूआईटी के पास रिजर्व रखे गए 12.50 प्रतिशत प्लॉट्स बेच कर आधारभूत सुविधाएं विकसित करवाई जाएंगी। जिला कलेक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में न्यास के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि निजी कॉलोनियों में रहने वाले व्यक्ति इस संबंध में शिकायत दूरभाष संख्या 0151-22226012 पर दर्ज करवा सकते हैं।

जिला कलेक्टर ने नगर विकास न्यास द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। न्यास अध्यक्ष ने कहा कि न्यास द्वारा विकसित की गई विभिन्न योजनाओं में पानी, बिजली, सड़क जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए संबंधित अभियंता अगले सात दिन में प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। इन कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करना न्यास की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। बैठक में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना, प्रशासन शहरों के संग, मास्टर प्लान, ओपन थिएटर, रानी बाजार आरयूबी सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि न्यास द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसके लिए सहायक अभियंता भी नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने विभिन्न कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर न्यास के अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, वंदना सहित अन्य अभियंता और अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन