चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 4 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि तिलक नगर स्थित आर्य मेडिकल सेंटर का अनुज्ञापत्र 3 दिनों के लिए, दंतौर स्थित गुर्जर मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं श्रीडूंगरगढ़ स्थित भगत सिंह मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 26 दिसम्बर से 4 जनवरी तक 10 दिनों के लिए तथा सर्वोदय बस्ती स्थित बीकाणा मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 26 दिसम्बर से 9 जनवरी तक 15 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन