खाद्य सुरक्षा की कार्यवाही … 3 हजार किलो खीचिया करवाए नष्ट, देखें वीडियो
बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खारा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर स्थित मैसर्स श्री गणपति फूड्स की निर्माण इकाई पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि इस कार्रवाई में निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक के 125 थैले पाए गए। प्रत्येक थैले में लगभग 25 किलो तथा कुल 3 हजार 125 किलोग्राम अवधिपार फ्राइम्स(खिंचिया) पाए गए। इन पर निर्माण तिथि अंकित नहीं थी। यह लगभग 2 साल पुराने बनाए हुए रखे थे। देखने तथा सूंघने पर दुर्गंध आ रही थी। अवधि पार फ्राइम्स(खिंचिया) जनहित में नष्ट करवाए गए। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सरवन कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन