खाद्य सुरक्षा योजना में मिले अपात्र तो ब्याज समेत की जाएगी वसूली
बीकानेर। रसद विभाग में खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत चल रहे गिप-अप अभियान में बीकानेर जिला पूरे राज्य में अव्वल चल रहा है। जिले के 30 हजार से ज्यादा परिवारों ने खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेना स्वेच्छा से त्याग दिया है। अन्य अपात्र परिवार भी 31 मार्च तक गिव-अप अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेना त्याग सकते हैं। एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सोमवार को हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में रसद विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि ब्लॉक वाइज सर्वे कर अपात्र परिवारों की पहचान की जा रही है।
रमेश देव ने पूरे जिले में अपात्र लोगों की पहचान करने को लेकर आगामी 15 दिनों में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के अपात्र लोगों से अपील करते हुए कहा कि गरीब एवं जरूरतमंदों लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके, इसको लेकर अपात्र लाभार्थी स्वयं का नाम स्वेच्छा से इस योजना से 31 मार्च से पूर्व हटवा लें अन्यथा विधिक कार्रवाई के साथ साथ ब्याज समेत वसूली की जाएगी।।विदित है कि रसद विभाग ने 3 नवंबर 2024 को गिव-अप अभियान शुरू किया था। 28 फरवरी अंतिम तिथि थी जिसे बढ़ाकर अब 31 मार्च किया गया है। कोई भी अपात्र व्यक्ति राशन की दुकान पर फॉर्म जमा करवा कर या ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर गिव-अप अभियान पर क्लिक कर योजना के लाभ का त्याग कर सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन