खाद्य सुरक्षा दलों ने की दो बड़ी कार्यवाहियां…देखें वीडियो
गंगाशहर में सप्लाई हो रहे 270 किलो घी को किया सीज, 80 किलो एक्सपायर टॉफियों को करवाया नष्ट
बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि त्यौहारी सीजन में आमजन को शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी स्थित एक सुपर स्टॉकिस्ट के यहां पड़े संदिग्ध 270 किलो घी को सीज करवाया है। दूसरे दल द्वारा सतासर और छतरगढ़ में कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी में स्थित मेसर्स करणी ट्रेडर्स सुपर स्टॉकिस्ट के यहां कार्यवाही के दौरान भूमि एवं नमित ब्रांड घी की पैकिंग पाई गई जिनकी मार्केट में आपूर्ति बहुत कम दाम पर की जा रही थी।

इसे संदिग्ध मानते हुए उनके नमूने संग्रहित किए गए और लगभग 270 लीटर घी को सीज करवा दिया गया। यह दोनों ब्रांड गांधीनगर गुजरात से सप्लाई हो रहे थे। इसी के साथ बिस्कुट के भी सैंपल लिया गया। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत व श्रवण वर्मा शामिल रहे। दूसरे दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा द्वारा सत्तासर में एक गोदाम से 80 किलो एक्सपायर टॉफी चिन्हित की और मौके पर ही इसे नष्ट करवाया। दल द्वारा 181 टोल फ्री नंबर पर आई शिकायत के आधार पर छतरगढ़ में सरस डेयरी बूथ से दूध का सैंपल भी संग्रहित किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन