खाद्य सुरक्षा दल पहुंचा गंगाशहर, तीन दुकानों से लिये सेम्पल
बीकानेर। जिले के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गंगाशहर उपनगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान इकबाल खान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहित सिंह तंवर के निर्देशन मे मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा बीकानेर गडसीसर रोड स्थित बालाजी सेल्स एजेंसी पर निरीक्षण एवं खाद्य नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। यहाँ से टोमेटो केचप तथा चाय पत्ती के तीन नमूने लिए।
पुराना बस स्टैंड गंगाशहर पर राम जी स्वीट्स का निरीक्षण कर गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मीठा मावा, कुकीज व काजू कतली के नमूने लिए गए तथा बोथरा चौक गंगा शहर से श्री गणपति स्टोर से ऑरेंज स्क्वेस का नमूना लिया। नमूनो को जाँच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया गया है। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश गोदारा, श्रवण कुमार वर्मा व सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन