खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही,182 किलो घी किया सीज
बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के तहत मंगलवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नोखा में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर नोखा स्थित मैसर्स आर बी ट्रेडिंग कंपनी से घी डेयरी बेस्ट का नमूना लिया गया तथा कुल 182 किलो घी डेयरी बेस्ट को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया। इसके अतरिक्त अन्य दुकान से घी एवं तेल के कुल 6 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में भानू प्रताप सिंह तथा श्रवण वर्मा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन