सोशल मीडिया पर बदमाशों को फॉलो करना पड़ सकता है भारी
बीकानेर की बज्जू पुलिस ने सोशल मीडिया पर बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर व अपराधियों को फॉलो करने वालों पर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम ऐसे लोगों पर लगातार नजर रख रही है जो बदमाशों को फॉलो करते हैं। इस टीम की रिपोर्ट के बाद ही बज्जू पुलिस ने नगरासर गांव के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने सुनील (22) पुत्र राजाराम विश्नोई, जगदीश (28) पुत्र हजारीराम विश्नोई , अभिषेक (19) पुत्र बुधराम बिश्नोई , संजय (27) पुत्र चुतराराम विश्नोई में शामिल हैं। इनके अन्य साथियों पर भी पुलिस टीम निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर बदमाशों के पेज को फॉलो करने के साथ ही उस पर कमेंट करना, लाइक करना भी भारी पड़ सकता है। बीकानेर रेंज के पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश पासवान के निर्देश पर ऐसे युवाओं पर नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामकेश मीणा, एएसआई बीरबल राम, हेड कॉन्स्टेबल डालूराम, रामकुमार, भागीरथ, सुरेश की विशेष भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन