आटा-शराब हुए सस्ते
देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले वस्तु और सेवा कर परिषद ने आटा और शराब सस्ता कर दिया है। दोनों पर 18 फीसदी कर की जगह अब पांच फीसदी कर लगेगा। मोलासेस भी अब पांच फीसदी ही लगेगा। दिसंबर 2023 में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मिजोरम में चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में नंवबर में कभी भी आचार संहिता लगा दी जाएगी। वस्तु और सेवा कर परिषद की 52वीं बैठक में हुए इस फैसले से दीपावली से पहले ही बिस्किट, ब्रेड सहित मिश्रित आटा सस्ता हो जाएगा। आटा अगर खुला बेंचा जाएगा तो कोई भी कर देय नहीं होगा। वहीं गन्ने के सह-उत्पाद और शराब उत्पादन के लिए कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होने वाले शीरे पर कर की दर सस्ते होने से शराब भी सस्ती मिलेगी। इस परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। वस्तु और सेवाकर परिषद की 51वीं में ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो, घुड़दौड़ और आनलाइन बेट के फेस वैल्यू पर 28 फीसदी वस्तु और सेवा कर लगाया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए