कुलगाम में पांच आतंकी ढेर
भारतीय सशस्त्र बलों ने कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। कुलगाम डीएच पोरा के सामनों गांव में करीब 22 घंटे से आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने उस घर में ब्लास्ट कर दिया है। जिसमें आतंकी पिछले 22 घंटों से छिपे हुए थे।

ब्लास्ट के कारण घर में आग लग गई है। गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस की कार्रवाई में कुल पांच आतंकियों के घेरे होने की संभावना थी। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है और मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके के समनो में गुरुवार दोपहर से शुरू है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘दिन 2 में कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। ऑपरेशन अंतिम चरण में है; इलाके को साफ किया जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए