एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया सुसाइड
बीकानेर। एक ही परिवार के 5 लोगों ने सुसाइड कर लिया। मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। इनमें से 4 का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि एक ने जहर खाकर सुसाइड किया है। मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर इलाके का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र के अंत्योदय नगर के रहने वाले हनुमान सोनी, उनकी पत्नी और तीन बच्चों ने गुरुवार दोपहर में सुसाइड कर लिया। ये परिवार कर्ज से परेशान था। माना जा रहा है कि पहले चार लोगों ने फंदे से लटक कर सुसाइड किया। इसके बाद पांचवें ने जहर खाया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी मौके पर पहुंची हैं। पांचों शव पीबीएम अस्पताल में रखवाए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन