जुआ खलते पांच को किया गिरफ्तार, 44 हजार रुपए जब्त
बीकानेर जिले के नाल पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन और एडीशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने अपनी टीम के साथ की। मौके पर पहुंचे एएसआई सुभाष यादव ने बताया कि बच्छासर चौराहे पर जुए की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों से 44 हजार रुपए की जुआ राशि भी जब्त की गई। पकड़े गए जुआरियों की पहचान ओमसिंह, शिवलाल, ओमप्रकाश, दिने खां और मनोज के रूप में हुई है, जो अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन