पांच माह पहले हुई लूट के तीन आरोपियों को हरियाणा से दबोचा
बीकानेर।बीकानेर में गुंसाईसर रोड पर थार गाड़ी को रुकवाकर लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया। दरअसल, तीन नवम्बर को गुसाईसर बड़ा मार्ग पर दिन-दहाड़े एक थार गाड़ी को रोककर बनादेसर निवासी 34 साल के राधेश्याम से लूटपाट की गई थी। उससे दो सोने की चैन और सोने का कड़ा लूटा गया था।
मामले में पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद के गांव सरवरपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ राजा (30) पुत्र राम सिंह जाट, शीशपाल उर्फ मोनु (29) पुत्र नत्थूराम खाती और गांव बौंदीवाली निवासी सुनील उर्फ अनिल (22) पुत्र ओमप्रकाश नायक को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को गिरफ्तार करने के लिए टीम हरियाणा पहुंची थी,जहां काफी छानबीन के बाद तीनों को दबोच लिया। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में एएसआई राजकुमार, कॉन्स्टेबल विनोद तेतरवाल, नरेंद्र सिंह और अनिल मील ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। तीनों को रिमांड पर लेकर पुलिस अन्य लूट मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि तीनों बदमाश कुछ और लूट का खुलासा कर सकते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन