सोने के बिस्कुट दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी
बीकानेर। एक महिला से सोने के बिस्कुट देने के नाम पर पांच लाख रुपए लिए गए, लेकिन सोने के बिस्कुट नहीं दिए। यहां तक कि रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने मुक्ता प्रसाद नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। सर्वोदय बस्ती में टेक्सी स्टेंड के पास रहने वाली महिला रुबी पुत्री हबीब खान ने ये मामला दर्ज कराया है। मूल रूप से श्रीगंगानगर निवासी रुबी वर्तमान में सर्वोदय बस्ती में रहती है।
उसने आरोप लगाया है कि साले की होली के पास रहने वाले अलकेश बोड़ा ने पंद्रह फरवरी से 26 जून के बीच करीब पांच लाख रुपए लिए। उसने सोने के बिस्कुट लाकर देने का आश्वासन दिया। अलकेश ने अब तक न तो सोने के बिस्कुट दिए और न ही रुपए वापस लौटाए। रुपए मांगने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

एफआईआर में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। प्रकरण भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के साथ ही 341, 120 बी सहित अन्य धाराओं में दर्ज कराया गया है। मामला इस्तगासे के माध्यम दर्ज कराया गया है। जिसकी जांच एसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन