मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 17 अक्टूबर से
बीकानेर। विधानसभा चुनाव के तहत मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण 17 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी (प्रथम) का पहला प्रशिक्षण 17 से 21 अक्टूबर तक राजकीय डूंगर महाविद्यालय में विधानसभा वार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 14 कक्षों में 60-60 कार्मिकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। वहीं मतदान अधिकारियों के द्वितीय और तृतीय प्रशिक्षण 25 से 29 अक्टूबर तक राजकीय डूंगर महाविद्यालय में ही होंगे। प्रशिक्षणों के लिए संबंधित कार्मिकों को सूचना प्रेषित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, होम वोटिंग, पोस्टल बैलेट की जानकारी के अलावा मतदान से जुड़ी सामग्री लेने और वापस जमा करवाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. वाईबी माथुर, डॉ. सुरेंद्र राठी, डॉ. शमींद्र सक्सेना, डॉ. विपिन सैनी सहित अन्य प्रशिक्षकों की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध निर्माण सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन