बीकानेर में सावन के पहले दिन 61 मी.मी हुई बारिश
बीकानेर। उमस व तपिश के बाद सावन के पहले दिन ही बीकानेर में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। शुक्रवार को दोपहर में मानसून की बारिश दोपहर दो बजे तेज हवा के साथ शुरू हुई जो करीब डेढ़ घंटे चलती रही और रात करीब 8 बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। हवा की गति लगभग 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से थी। मानसून ने पूरे प्रदेश में अपना रंग दिखाते लगभग 15 शहरों में बारिश की सूचना बताई गई है। बीकानेर में 61 मिमी, चूरू में 43.4 मिमी, पिलानी 36.8 मिमी, जयपुर में 24.6 मिमी, करौली में 1९.5 सीकर में, झुंझुनूं में 16.5 मिमी, 13 मिमी, कोटा में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश ने तापमान में कमी से लोगों को काफी राहत मिली।
बीकानेर शहर के अलावा आसपास के गांवों में भी अच्छी बारिश हुई है। तेज बारिश से कच्ची बस्तियों में पानी एकत्र हो गया। कुछ मोहल्लों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। शहर के अंदरुनी क्षेत्र से तेज बहाव के साथ पानी कोटगेट से केईएम रोड पहुंच गया और बहाव इतना तेज था कि कई सामान, बाइक्स भी साथ बह गए। गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, गजनेर रोड सहित लगभग बीकानेर के सभी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। शहर के अंदरूनी क्षेत्र के साथ ही पब्लिक पार्क, पुरानी गिन्नाणी का पानी भी सूरसागर में पहुंच गया है। बड़ी संख्या में लोग सूरसागर और जूनागढ़ के बीच की सड़क पर फंस गए। दुपहिया वाहनों के पहिए पूरी तरह इस पानी में डूब गए। उधर, जूनागढ़ की खाई में फिर से पानी गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन