अनूपगढ़ में हुई फायरिंग
पुरानी रंजिश को लेकर बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई। मामला अनूपगढ़ जिले का है। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि बीकानेर मार्ग के नेशनल हाइवे नंबर 911 पर स्थित गांव पतरोड़ा के पास मुख्य सड़क पर दो पक्षों में टकराव हो गया। टकराव की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस दौरान एक पक्ष ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। गनीमत ये रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।

वहीं टकराव के दौरान हुई पत्थरबाजी में 4 लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहाँ से चारों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मामले की सूचना पर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़कर शांति व्यवस्था कायम की। रात लगभग 11 बजे हुए घटनाक्रम के बाद शनिवार दोपहर तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। वहीं घायलों के बयान लेने के लिए दो पुलिसकर्मियों को श्रीगंगानगर भेजा गया है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में दोनों पक्षों के 6 लोगों को राउंड अप किया गया हैं। एक पक्ष ने घर के सामने फायर भी किया और लड़ते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में सुभाष सिहाग (30) पुत्र चेतराम जाट,रामकिशन (45)पुत्र साधुराम निवासी पतरोडा,प्रवीण उर्फ पिनिया (23)पुत्र लक्ष्मण कुमार ,रघुवीर सिंह (26)पुत्र जसविंदर सिंह घायल हो गए है। दोनों पक्षों की तरफ से पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज करने के बाद ही टकराव के कारणों का पता चल पाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए