पटाखों, आतिशबाजी के क्रय, विक्रय एवं उपयोग पर लगे प्रतिबंध को हटाया
ड्रोन कैमरा, हॉट एयर बैलून, यूएवी उड़ाने पर रहेगी रोक
बीकानेर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए बीकानेर जिले में ड्रोन कैमरा, हॉट एयर बैलून, यूएवी आदि को उड़ाने एवं आतिशबाजी, पटाखों के क्रय व विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। आदेशानुसार जिले में अब पटाखों, आतिशबाजी के क्रय, विक्रय एवं उपयोग पर लगे प्रतिबंध को तुरंत प्रभाव से मुक्त किया गया है। इस आदेश अनुसार बिना सक्षम स्वीकृति के किसी भी प्रकार के यूएवी, ड्रोन कैमरा, हॉट एयर बैलून आदि उड़ाने पर लगा प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा तथा जिनकी आवहेलना दंडनीय होगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन