तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 17 घायल
तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, 17 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पा रही हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
फैक्ट्री में 25 लोग काम कर रहे थे
कांचीपुरम कलेक्टर एम. आरती ने बताया कि फैक्ट्री में 25 लोग काम कर रहे थे। उधर, फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के DGP आभास कुमार ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग ढह गई।फायर सर्विस की टीम और जिला पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

एक हफ्ते में दूसरी घटना
तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में आग से मौत की एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है। इससे पहले राज्य के धर्मपुरी में गुरुवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी, एक घायल हुआ था। इस मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दोनों मृतकों के परिवार को 3-3 लाख रुपए और सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे घायल को एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए