पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत
यूपी के कौशांबी में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें फैक्ट्री मालिक साहिद अली (33) भी शामिल है। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री में 13 लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। फैक्ट्री के अंदर 24 लोग काम कर रहे थे। ये हादसा कितना भयानक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर काम करने वाले वर्कर्स के कटे हुए हाथ-पैर बरामद हो रहे हैं। फैक्ट्री में लगी आग ने आस-पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ”हमें अचानक से तेज-तेज आवाजें सुनाई दीं। हम लोगों को पहले लगा कि मौसम खराब है, बादल गरज रहे हैं, लेकिन जब बाहर आए, तो धुएं का गुबार आसमान में दिखाई दिया। फैक्ट्री में तेज धमाके हो रहे थे।

हम लोगों के सामने 15 फीट उछलकर मजदूर बाहर आकर गिरे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि एक से डेढ़ बीघा जमीन पर ये फैक्ट्री थी। आस-पास के गांव के 2 दर्जन लोग यहां काम करते थे। न्यू रंगोली फायर ब्रिगेड फैक्ट्री का नाम था। फैक्ट्री से 100 मीटर की दूरी पर एक प्राइवेट स्कूल बना है। रविवार होने के कारण स्कूल बंद था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
स्क्क बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, हम लोग मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 5 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री के आस-पास लोग नहीं रहते हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की ही मौत हुई है। इस फैक्ट्री के पास पटाखा बनाने और बेचने का लाइसेंस था। हादसे की सूचना पाकर प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर मौके पर पहुंचे हैं। हादसे की सूचना रोही गांव के लोगों ने 11:50 बजे दी थी। मौके पर वह खुद आईजी प्रयागराज, ष्टस्नह्र प्रयागराज आरके पांडे, 5 फायर टेंडर और कर्मियों के साथ मौजूद हैं। आग बुझाने का काम किया जा रहा है। फैक्ट्री में केमिकल भारी मात्रा में मौजूद था। जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। पानी व केमिकल से आग बुझाई जा रही है। फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल को सील कर लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन