उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग, 350 से अधिक मामले दर्ज
उत्तराखंड के जंगल में लगी भीषण करीब 1144 हैक्टेयर के इलाके में फैल गई है और सबसे अधिक आग उन इलाको में लगी है, जहां चीड़ के पेड़ ज्यादा हैं. यहां अबतक 900 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है. अलग-अलग इलाको में 350 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसमें 61 केस ऐसे हैं, जिनमें लोगों को नामजद किया गया है. आग की अलग-अलग वारदातों में 10 से ज्यादा को गिरफ्तार किया गया है. कुछ जगह आग रिहायशी इलाको तक भी पहुंच गई है और इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है.

साथ ही आग के कारण वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंच रहा है. उत्तराखंड में गढ़वाल हो या कुमाऊं जंगलों की आग हर जगह है चाहे पहाड़ी क्षेत्र हो या फिर सड़कों के किनारे आग का तांडव हर जगह मचा हुआ है आग की लपटें जंगल के जंगल जला रही हैं. जंगलों में लगने वाली आग के पीछे कई वजह हैं कुछ मानसून सीजन में अच्छी घास के लिए आग लगा रहे हैं तो कुछ केवल शरारत में ही आग लगा रहे हैं. उत्तराखंड वन विभाग के एडिशनल पीसीसीएफ निशांत वर्मा ने कहा, कुछ शरारती तत्वों द्वारा जंगलों में जानबूझकर आग लगाई जा रही थी. कुछ मामलों में भविष्य में जंगलों में अच्छी घास आने के लिए आग लगाई जा रही थी. वन्य जीवों का शिकार का मामला भी रहता है लेकिन यह शीतकाल में ज्यादा होता है.
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए