रानी बाजार होटल में लगी आग
बीकानेर। रानी बाजार पुलिया के पास ही स्थित लक्ष्मी रेजीडेंसी होटल में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। होटल टॉप फ्लोर पर नेबुला रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। इसी रेस्टोरेंट में एसी प्लांट लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी प्लांट में आग लगी है।
रेस्टोरेंट को काफी नुकसान हुआ है। धुआं दिखते ही लोगों ने होटल में सूचना दी, इसके बाद ही होटल प्रबंधन ने आग पर काबू पाने के लिए कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि ये हादसा दिन के समय हुआ, जब रेस्टोरेंट में ग्राहक नहीं थे। कुछ स्टाफ के सदस्य थे, जो सुरक्षित निकल गए। अगर शाम के समय आग लगती तो हादसा हो सकता था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन