बुटाटी : कचरे के ढेर से बस में लगी आग
नागौर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बुटाटी धाम मंदिर के पास खड़ी बस में आग लग गई। आग से बस पूरी तरह जल गई। बस में आग लगने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही दमकल को सूचना दी।

बस चालक भींयाराम ने बताया कि बस नागौर-नोखा रुट पर चलती है। हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी पर लोगों को लेकर बस बुटाटी आती है। आज एकादशी पर भदवासी से बुटाटी के लिए सवारियां लेकर आया था। सवारियां उतरकर चली गई। इसके बाद बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस कचरे के ढेर के पास खड़ी थी। संभवतया बीड़ी पीकर फेंके गए टोटे या तीली से कचरे के ढेर के पास हल्की आग लग गई। पहले टायरों ने आग पकड़ी, उसके बाद आग पूरी बस में फैल गई। हादसे के समय बस पूरी तरह खाली थी।सूचना पर कुचेरा पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। निर्जला एकादशी पर आज बुटाटी धाम में लोगों की भीड़ है। आगजनी के बाद लोगों में दहशत है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए