आग से बचने के लिए टैंक में छुपे मासूम की मौत
बीकानेर। पांच साल के मासूम की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मां-बाप खेत पर गए थे। मासूम घर में अकेला था। अचानक घर में आग लग गई। बचने के लिए बालक पानी के टैंक में छुप गया। टैंक के आसपास आग जलती रही। मासूम की टैंक में ही तड़प-तड़पकर जान चली गई। मां-बाप खेत से लौटे तो झोपड़ा जला देख उनके होश उड़ गए। अपने बेटे को तलाशने लगे तो बच्चे का शव घर में पानी के लिए रखे लोहे के टैंक में मिला। इकलौते बेटे का शव देख मां-बाप चीख-चीखकर रोने लगे। जसरासर थाना हेड कॉन्स्टेबल भंवरलाल ने बताया- कल्याण सिंह ने बिजली कनेक्शन ले रखा था। इससे यहां शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है। मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन