पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 8 की मौत
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इसे सुना। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। सीएम नायडू ने घटना को लेकर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और प्रदेश की गृह मंत्री से फोन पर बात की। सीएम ने अधिकारियों इस घटना की जांच करने और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। वहीं अधिकारियों ने सीएम को बताया कि घायल श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।
वहीं पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर राज्य की गृह मंत्री अनिता ने कहा कि इस घटना में दो महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विस्तृत जानकारी का इंतजार है। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिला अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हालांकि अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान वहां रखे बारूद के ढेर में आग लगी और धमाके होने लगे। इससे फैक्ट्री की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि मलबा में हवा उड़कर करीब आधा किलोमीटर दूर तक जा गिरा। घटना में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं अब तक करीब 20 श्रमिकों का रेस्क्यू कर लिया गया है। गौरतलब है कि हादसे के समय फैक्ट्री में 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन