चाय की दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला
लूणकरणसर में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। एक चाय-नमकीन की दुकान में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। दुकानदार ने काफी प्रयास करके आग पर काबू पा लिया, नहीं तो आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ जाती। प्रकाश नमकीन भंडार पर दोपहर के समय अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। दुकानदार ने तुरंत बाहर आकर पहले सामान हटाया। वहीं पर रखे एक सिलेंडर को पहले बाहर निकालकर रखा। फिर अंदर लगी आग को बुझाया गया। इसके आसपास भी दुकानें हैं, जहां सामान के साथ कई ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। अपनी समझ से ही दुकानदार और ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सिलेंडर को समय पर नहीं बुझाते तो फटने से भी बड़ा हादसा हो सकता था। लूणकरनसर में बड़ी संख्या में दुकाने एक ही कतार में बनी हुई है। अधिकांश दुकानों में सिलेंडर लगे हुए हैं। सुरक्षा के तमाम उपाय नहीं होने के कारण भी बड़ा नुकसान हो सकता है। पहले भी क्षेत्र में इसी तरह आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं दुकानों में घरेलु सिलेंडर का भी उपयोग हो रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए