प्रिंसिपल के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। बीकानेर के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल ने इस संबंध में गंगाशहर थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। स्कूल प्रिंसिपल कानूराम नायक ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि मुजीद खिलजी सात-आठ युवकों के साथ स्कूल आया।

प्रिंसिपल रूम में पहुंचकर कानूराम के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां भी निकाली। प्रिंसिपल ने ये आरोप लगाया कि उसके गले से सोने की चैन और १७०० रुपये भी जेब से निकाल लिए गए। जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए